नई दिल्ली: आपने कई लोगों ये कहते हुए सुना होगा कि जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में हैं. वो चाहे तो आपको मौत के मुंह से इस तरह बचा लाए कि आपको खरोंच तक ना आए और वा चाहे तो आपको बैठे-बैठे 'उठाले'. ये सब बातें आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई "ओ तेरी" कह उठता और फिर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता है


https://twitter.com/TahirBijnori/status/1507340005681016836?t=HowJa8ZITajfjQh77RdMeA&s=19

वायरल हो रहा हादसे का वीडियो एक फिल्मी सीन जैसा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोड जिस पर छोटी-बड़ी तमाम गाड़ियां अपनी स्पीड चल रही हैं. वीडियो के मुताबिक एक बाइक सवार बिल्कुल ठीक-ठाक तरीके से चल रहा था और उसके पीछे एक तेज रफ्तार बस आ रही थी. इस बीच होता यह है कि रोड के इक किनारे से एक छोटा बच्चा बहुत तेज़ रफ्तार में साइकल लेकर आता है.



वीडियो देखने से पता चल रहा है कि बच्चे का साइकल पर कोई कंट्रोल नहीं था और वो मेन रोड पर जा रही बाइक से टकरा जाता है. जिसके बाद बच्चे रोड पर ही एक कलाबाजी खाता है, जबकि पीछे से तेज़ रफ्तार बस आ रही होती लेकिन बच्चे खुशकिस्मती से रोड की तरफ जा गिरता है और उसकी साइकल पर बस चढ़ जाती है. जिसका चूरा बन चुका है