मुंबई: मस्तीखोर चहल ने RR फ्रैंचाइजी के अपने साथी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)और करुण नायर (Karun Nair)के साथ वीडियो में एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)भारतीय क्रिकेट (Indian cricket)का बड़ा नाम है। अपनी फिरकी से इस स्पिनर ने कई दिग्गजों को नचाया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी उनकी तूती बोलती है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने दम पर कई मैच जिताने वाले युजी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे हैं।



 


राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया है। रविचंद्रन अश्विन पहले करुण नायर से बातचीत करते हैं फिर चहल की बारी आती है। 6 मिनट 40 सेंकेड के इस वीडियो में चहल 2 मिनट 50 सेकेंड से बोलना शुरू करते हैं। चहल ने बताया कि कैसे 2013 आईपीएल में एक शराबी क्रिकेटर की वजह से उनकी जान पर बन आई थी।


 


चहल ने इस वीडियो में कहा, ‘मेरी यह स्टोरी कुछ लोगों को पता है। मेरी यह स्टोरी कुछ लोगों को पता है। मैंने कभी बताया नहीं, लेकिन आज से सब लोगों को पता लगेगा। 2013 की बात है, तब मैं मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। हमारा मैच बैंगलोर में ही था, उसके बाद गेट-टूगेदर हुआ। एक प्लेयर थे, जो काफी ड्रंक थे। मैं नाम नहीं लूंगा। उन्होंने मुझे आवाज लगाई। वो मुझे काफी देर से घूर रहे थे। मैं जब वहां पहुंचा तो मुझे बाहर ले जाकर बालकनी से नीचे लटका दिया। मेरे हाथ उसके गले पर लिपटे हुए थे।


 


युजवेंद्र आगे कहते हैं, ‘अगर मेरा हाथ छूट जाता तो मैं 15वीं मंजिल से नीचे गिर जाता। जैसे ही वहां मौजूद दूसरे लोगों ने ये सब देखा, वो आए और चीजें संभाली। मुझे जब बालकनी से निकाला गया तो मैं बेहोश सा हो गया था। मुझे पानी दिया गया। उस दिन मुझे समझ में आया कि हमें बाहर जाते हुए कितना जिम्मेदार होना चाहिए। तो यह ऐसी घटना थी जिसको लेकर मुझे लगता है कि मैं जाते-जाते वापस आ गया। थोड़ी सी गलती होती और मैं नीचे गिर गया होता।’