Ambedkar Jayanti 2022: हर साल 14 अप्रैल को देश भर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti 2022) मनाई जाती है. बाबा साहेब देश के एक ऐसे शख्स थे जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती. उन्होंने भारत के संविधान निर्माण में एक पिता की भूमिका निभाई है. वे हमेशा शोषितों के लिए लड़ते रहे और जातिवाद को चुनौती देते रहे है. बचपन से ही उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा. स्कूल में छुआछूत और जाति-पाति का भेदभाव झेलना पड़ा
विषम परिस्थितियों के बाद भी अंबेडकर ने अपनी पढ़ाई पूरी की. ये उनकी काबलियत और मेहनत का ही परिणाम है कि अंबेडकर ने 32 डिग्री हासिल की. विदेश से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद भारत में दलित समाज के उत्थान के लिए काम करना शुरू किया. अंबेडकर एक प्रखर समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और प्रभावशाली वक्ता होने के नाते, डॉ अम्बेडकर राजनीति विज्ञान, कानून और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों के विद्वान थे.
डॉ. भीमराव अंबेडकर यानी डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था. दलित परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था. डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने जीवन के हर पड़ाव पर संघर्षों को पार करते हुए सफलता प्राप्त की, जो हर किसी के लिए किसी प्रेरणा स्रोत से कम नहीं है. इस साल उनकी 131वीं जयंती मनाई जा रही है. तो उनकी जयंती के अवसर पर आज उनके महान और प्रेरणादायी विचारों को आप अपने प्रियजनों संग शेयर कर सकते है और उन्हें अंबेडकर जयंती की बधाई दे सकते हैं.
डॉ अंबेडकर के अनमोल विचार
1. मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है.
2. जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है.
4. धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए.
5. एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है.
6. वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास भूल जाते हैं.
7. कड़वी चीज को मीठा नहीं बनाया जा सकता. किसी भी चीज का स्वाद बदला जा सकता है. लेकिन जहर को अमृत में नहीं बदला जा सकता.
8. मानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा.
9. उदासीनता सबसे खराब प्रकार की बीमारी है जो लोगों को प्रभावित कर सकती है.
10. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो.
11. जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए
