आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलय सूर्य ग्रहण। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण वैशाख अमावस्या की तिथि पर मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा ऐसे में भारत में इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य नहीं होने के कारण किसी भी तरह धार्मिक कार्यों में कोई भी रुकावटें नहीं रहेगी। भारतीय समयानुसार आज सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। आज साल का यह पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के भागों में, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को लगेगा।



इस वर्ष लगेंगे चार ग्रहण

इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा 8 नवंबर को होगा।

सूर्य ग्रहण आज, इन तीन  राशि वालों को रहना होगा सावधान 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के यह ग्रहण थोड़ी समस्या लेकर आ सकता है। ग्रहण के दौरान यदि घर से निकलना है तो बहुत संभलकर निकलें, वरना नुकसान हो सकता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।  
 
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला  सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना रोग है तो उसे गंभीरता से लें। लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है। 

सूर्य ग्रहण के संकट से बचने के लिए करें ये उपाय 

  • सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन पंचामृत स्नान, तिल-तेल से शनि देव का अभिषेक करें और इस के साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होते हैं। 
  • ज्योतिष के अनुसार, शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक दिन ही पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दान करना काफी शुभ माना जाता है। 
  • सूर्य ग्रहण के दिन जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें और साथ ही स्नान करें। 
  • ग्रहण के दौरान ये भी ध्यान रखें कि खाने पीने कि चीजों में तुलसी डालकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से खाने पीने कि चीजों में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता।