कंडक्टर ने ऐसा न करने पर पुलिस को बुलाने की बात भी कही. इतना सुनते ही लड़के ने मास्क हटाया. मास्क हटाते ही लड़के के लालच का भांडा फूट गया. इसके बाद उसने सिर से कपड़ा भी उतारा. दरअसल, दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस अक्टूबर 2019 से लागू की थी. अब तक 48 करोड़ से ज्यादा महिलाएं दिल्ली में फ्री बस सर्विस का लाभ उठा चुकी है. वहीं, इस योजना में दिल्ली सरकार ने 484 करोड़ रूपए से ज्यादा खर्च किए हैं.



देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पर फ्री बस सर्विस (Free Bus Service) का लुफ्त उठाने के लिए एक युवक ने लड़की (Girl) का हुलिया बना लिया. लेकिन इसके बावजूद भी वह कंडक्टर की नजर से नहीं बच सका. युवक के बस में सवार होते ही कंडक्टर को हाव- भाव से उसके ऊपर शक हुआ. जब उसने युवक के चेहरे पर से मास्क हटाया तो उसका सारा राज बस में मौजूद यात्रियों के सामने खुल गया. इसके वाद वह सबके सामने गिड़गिराने लगा.