बेंगलुरु: कर्नाटक से पिता द्वारा बेटे को जिंदा जलाने की सनसनी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. यह घटना 1 अप्रैल को बेंगलुरु के चामराज पेट की है जंहा व्यापारी पिता सुरेंद्र और अर्पित के बीच व्यापार के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई.
इस मामले में गुस्साए पिता ने बेटे पर पेंट में इस्तेमाल होने वाला थिनर छिड़क दिया. अर्पित को उम्मीद नहीं थी कि पिता इससे आगे भी जा सकता है. इसलिए उसने भागने की कोशिश भी नहीं की. गुस्साए पिता ने देखते-देखते बेटे पर माचिस की तीली जला कर फेंक दी.
आग ने भयानक रूप ले लिया. आसपास के लोगों ने आग को बुझाया और अर्पित को अस्पताल ले गए. इलाज के दौरान अस्पताल में आज (गुरुवार) अर्पित की मौत हो गई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिता सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है
