अभिनेता राजकुमार राव के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है और जिसके बाद अभिनेता ने उस शख्स के खिलाफ जरूरी एक्शन लेने की मांग की है।
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने के साथ-साथ प्रशंसकों के साथ जानकारियां भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की है। उनकी हालिया पोस्ट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, राजकुमार राव ने पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। अभिनेता के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है और जिसके बाद अभिनेता ने उस शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है
