कनाडा (Canada) के हिरणों (Deer) में एक विचित्र संक्रामक बीमारी (Infectious disease) फैल रही है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, द क्रॉनिक वेस्टिंग डिसीज़ ,The Chronic Wasting Disease (CWD) कनाडा के दो प्रांतों में अल्बर्टा और सस्कातचेवाल (Alberta and Saskatchewan)के हिरणों में यह बीमारी फैल रही है. अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीजड कंट्रोल Centres for Disease Control (CDC), के अनुसार यह एक घातक संक्रामक बीमारी है जो हिरणों, गोजन, बारसिंगों और सीका हिरण और मूस (moose) में फैल रही है. CWD से जानवरों के मरने का डर रहता है और इसका कोई इलाज या इसकी कोई वैक्सीन नहीं है.
वाइस वर्ल्ड न्यूज़ के मुताबिक, यह संक्रमण पहली बार 1960 के दशक में अमेरिका में मिला था और बाद में कोलोराडो, ओकलाहोमा, कंसास, नेब्रास्का, मिनेसोटा, विस्कॉन्सन, साउथ डकोटा और मोंटाना में फैला. अमेरिका में अब तक यह 26 राज्यों में मिल चुका है. कनाडा में (CWD) का पहला मामला 1996 में Saskatchewan के एक गोजन के फार्म में मिला था. बाद में यह जंगली हिरणों में फैला.।यह कितना खतरनाक है?
CDC के अनुसार, CWD इंसानों में संक्रमित हिरण या गोजन को खाने से फैल सकता है. इससे खास तौर से शिकारी इस बीमारी से संक्रमित होने के खतरे में हैं. शिकारी संक्रमित हिरण के अवशेषों का सही से उपचार ना कर पाने के कारण भी संक्रमित हो सकते हैं, जिससे यह खून या दिमाग के ज़रिए यह शरीर में घुस सकता है. या संक्रमित मांस खाने से संक्रमण हो सकता है.
