1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का आगाज हो जाएगा. लेकिन नए वित्त वर्ष में आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी होने जा रही हैं. आइए जानते हैं कि कौन कौन-सी चीजें 1 अप्रैल से महंगी होने जा रही हैं.

हर तरह के वाहन हो जाएंगे महंगे
मारुति सुजुकी समेत तमाम ऑटो कंपनियों ने 1 अप्रैल 2021 से कार और बाइकों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कीमतों में इजाफे के पीछे लागत बढ़ने का हवाला दिया गया है. मारुति सुजुकी के अलावा Nissan और रेनॉ की कारें भी 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी. वहीं हीरो ने टू-व्हीलर के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. वहीं किसानों को भी झटका लगने वाला है, क्योंकि ट्रैक्टर के दाम भी बढ़ रहे हैं



टीवी हो जाएगी महंगी
1 अप्रैल 2021 से टीवी के दाम बढ़ जाएंगे. पिछले कुछ महीनों से लगातार टीवी के दाम बढ़ रहे हैं. 1 अप्रैल 2021 से टेलीविजन के दाम 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक बढ़ने की संभावना है. चीन से आयात के मोर्चे पर बैन के बाद टीवी की कीमतों में उछाल आया है. 

मोबाइल फोन हो जाएंगे महंगे
1 अप्रैल से मोबाइल भी महंगे हो जाएंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया था. जिसमें मोबाइल पोर्ट्स, मोबाइल चार्जर, एडॉप्टर, बैटरी और हेडफोन वगैरह शामिल हैं. इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद प्रीमियम रेंज स्मार्टफोन सबसे ज्यादा महंगे हो जाएंगे.  (Photo: File)

  • 5/9

AC  भी हो सकता है महंगी
इस गर्मी में AC और रेफ्रिजरेटर खरीदारों को झटका लगने वाला है. नए वित्त वर्ष से एसी और रेफ्रिजरेटर के दाम बढ़ने वाले हैं. कंपनियों ने कच्चे माल के दाम में बढ़ोतरी का हवाला दिया है. एयर कंडीशनर के दाम 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक बढ़ सकते हैं. पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में ओपन-सेल पैनल के दाम में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है.

हवाई सफर हो जाएगा महंगा 
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) पहली अप्रैल से एयर सिक्योरिटी फीस (ASF) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जिससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा. डोमेस्टिक फ्लाइट्स में किराया कम से कम 5 फीसदी बढ़ जाएगा. घरेलू यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस के नाम पर 200 रुपये और विदेशी यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे. (Photo: File)