नई दिल्ली: यूपी में ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक दिव्यांग व्यक्ति को दंपति के द्वारा डंडे से पीटा जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दिव्यांग ढंग से खड़ा भी नहीं हो पाता लेकिन संवेदनहीन रिश्तेदार दंपति उनके ऊपर बारी-बारी से डंडे से प्रहार किए जा रहे हैं. 




दिव्यांग को बेरहमी से मारते दिखे रिश्तेदार

वीडियो में दिख रहा है कि पहले एक युवक दिव्यांग शख्स को डंडे से बेरहमी से मारता है, फिर एक महिला भी डंडा लेकर आती है और उसे मारने लगती है. स्कूटर पर बैठा दिव्यांग शख्स बचने के लिए कहीं भाग भी नहीं सकता था

स्कूल को लेकर हुआ था विवाद 


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, थाना जेवर इलाके में चुरोली के रहने वाले जुगन ने अपना स्कूल चलाने के लिए अपने ही रिश्तेदार दिव्यांग गजेंद्र को दिया था. कोविड महामारी में स्कूल बंद हो जाने के कारण स्कूल मालिक ने उसमें किराएदार रख दिए. स्कूल को लेकर दोनों रिश्तेदारों का आपस में विवाद हो गया. इस विवाद के कारण ही मारपीट हुई है. 


सुसंगत धाराओं में किया केस दर्ज 


इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. वीडियो में दिख रही महिला और पुरूष को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया है. इस केस में आगे की जांच जारी है.